जम्मू/श्रीनगर : आतंकवाद से लड़ते हुए शहादत प्राप्त करने वाले या फिर सर्विस के दौरान किन्हीं अन्य कारणों से स्वर्ग सिधार गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के उद्देश्य से डी.जी.पी. दिलबाग सिंह ने 2.20 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की। सब इंस्पैक्टर अमर सिंह, सब इंस्पैक्टर बशीर अहमद, निशात अहमद, विनोद कुमार, गुलजार अहमद मदन गोपाल, हिलाल अहमद, रमेश लाल, अजय कुमार रवि कुमार और अली मोहम्मद के परिवारों के लिए बीच 20-20 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई। इसके अलावा डी.जी.पी. द्वारा ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण स्वर्ग सिधार गए 6 एस.पी.ओ. के परिवारों के लिए 30 लाख की राशि जारी की गई। केवल कृष्ण, अब्दुल हमीद, चैन सिंह, मोहम्मद गनई, बब्बी कुमार और लक्ष्मीचंद के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान नरेश उमराव बडोले के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए डी.जी.पी. द्वारा 5 लाख की राशि मंजूर की।
martyred, policemen