केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड करने का ऐलान किया है। जिसके बाद आज पुलिस और किसानों के बीच ट्रैक्टर परेड को लेकर मीटिंग में 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड के लेकर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। योगेंद्र यादव ने बताया कि "26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस परेड पर हम दिल्ली के अंदर जाएंगे, बैरिकेड हटेंगे, कुछ रूट निश्चित किये गए हैं, उनपर सहमति बन गयी है।"इस ट्रैक्टर परेड में कोई लिमिट या टाईम नहीं सब दिल्ली जाएंगे।यह परेड 100 km से ज्यादा चलेगी, कोई सिंगल रूट नहीं, हर एंट्री प्वाइंट खुलेगा। लेकिन दिल्ली में किसान नहीं रुकेंगे। रैली के बाद वापस आ जाएंगे। दिल्ली पुलिस के साथ बैठक के बाद किसान नेताओं का ऐलान, 26 जनवरी को दिल्ली में किसान परेड होगी। जितने भी ट्रैक्टर आएंगे सब ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगें।