जैसे के आप सभी जानते ही हैं के पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस डे आने में बस कुछ समय शेष है लेकिन इसकी तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी हैं। क्रिसमस डे एक ऐसा दिन है जो बच्चों से लेकर बड़े बड़ों तक को बेहद पसंद होता है। इस दिन को बड़ी धूम-धाम से सेलेब्रेट किया जाता है। क्रिसमस डे आने से कई दिन पहले ही लोग अपने घरों में साज-सजावट करना और क्रिसमस ट्री को सजाना शुरू कर देते हैं। यही नहीं बल्कि इस दिन लोग अपने किसी खास को एक-दूसरे को गिफ्ट देना और लेना भी खूब पसंद करते हैं। क्रिसमस के इस खास मौके पर लड़कियां भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती हैं। जिसके लिए वो आउटफिट्स, मेकअप या और भी कई चीजों की मदद लेती हैं। लेकिन अगर हम बात सिर्फ मेकअप की करें तो लड़कियां क्रिसमस के दिन मेकअप को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं। आज हम इसी कन्फ्यूजन का हल लेकर ए हैं। जी हाँ, आज हम आपको कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए है जो इस क्रिसमस आपको सबसे खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे।

थीम पर दें ध्यान: मेकअप के लिए सबसे पहले थीम तय कर लें। अगर किसी क्रिसमस पार्टी में जा रहे हैं तो पार्टी की थीम के हिसाब से मेकअप पर फोकस करें। अगर कोई थीम नहीं है तो क्रिसमस कलर्स जैसे- रेड और वॉइट पर ही फोकस करें।

ऐसे लगाएं लाइनर: फेस मेकअप में लाइनर को फोकस में रखें। आंखों से बाहर निकालकर लाइनर लगाएं। इसमें ड्रेस से मैच करते स्टोन का यूज कर सकती हैं।

क्रिसमस का रेड टच: जूलरी, ड्रेस और मेकअप में रेड टच दें। गोल्डन लुक पाने के लिए रेड आटिर्फिशल जूलरी ट्राई कर सकती हैं। चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करें। लिप्स पर रेड ग्लॉस लगाएं।

अलग लुक करें क्रिएट: ऐसा मेकअप जो स्पेशल लुक देने के साथ देखने में दूसरों को भी अपील करे। फन मेकअप में स्टोन, मिरर, ग्लिटर व सितारों का यूज किया जाता है। इनकी हेल्प से भी आपको क्रिसमस पार्टी के लिए एक अलग लुक क्रिएट करने का चांस मिलेगा।

लिक्विड फाउंडेशन करें इस्तेमाल: क्रिसमस पार्टी में आप हॉट दिखना चाहती हैं तो मेकअप में सिलीकॉन लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें, क्योंकि इससे आपका मेकअप बिल्कुल भी नहीं फैलेगा और बहुत अच्छा लुक आएगा।

डार्क कलर का लिपलाइनर: होंठों के मेकअप के लिए ड्रेस से मैंच करता हुआ डार्क कलर के लिप लाइनर ही लगाएं। इसके अलावा नेल्स पर कैंडल्स आर्ट बनाना भी डिफरेंट आइडिया रहेगा।