तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने आज चेन्नई के पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र किया जारी किया है। तमिलनाडु में 6 अप्रेल 2021 को चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके नतीजे 2 मई को आ जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में राहुल गांधी का नाम भी शामिल है।
तमिलनाडु में अभी भाजपा की सहयोगी AIADMK की सरकार है। यहां इस बार भी भाजपा और एआईएडीएमके मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव में भी मिलकर साथ लड़ी थीं।