शनिवार का दिन भगवान शनि देव जी का होता है। माना जाता है के इस दिन भगवान शनि देव जी अपने भगतों पर अपार कृपा करते है। अपने भगतों के सभी कष्टों को दूर करते है। ये भी माना गया है के अगर भगवान शनि देव जी के साथ साथ इस भगवान हनुमान जी की पूजा की जाए तो दोहरा लाभ प्राप्त होता है और जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
- नीले वस्त्र पहनें।
- हनुमान मंदिर जाएं।
- हनुमानजी को बना हुआ पान चढ़ाएं।
- हनुमानजी के चरणों में लाल फूल अर्पित करें।
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें।
- आज तिल का सेवन अवश्य करें।
- नीले या जामुनी फूल शनि मंदिर में चढ़ाएं।
- कार्य पर जाते समय नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें।