नई दिल्लीः रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता के लिए एक राहत की खबर है। अगर आप थोड़ी समझदारी का इस्तेमाल करें तो आप बाजार भाव से 50 रुपए कम में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। सरकारी तेल कंपनी इंडेन ने ट्वीट करके इस बारे में ग्राहकों को जानकारी दी है।
मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक
इसके लिए आपको LPG सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट amazon pay से करनी होगी। ऐसा करते ही आपको फ्लैट 50 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। amazon pay से कैशबैक हासिल करने के लिए आपको 1 मार्च 2021 से लेकर 1 अप्रैल 2021 तक LPG गैस की बुकिंग करनी होगी।
ये शर्तें होंगी लागू
ऑफर सिर्फ पहली बार गैस सिलेंडर की पेमेंट के लिए है। कैशबैक तभी मिलेगा जब आप Amazon pay UPI ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं और पेमेंट करते हैं, मैनुअल भरने पर ये ऑफर नहीं मिलेगा। पेमेंट करने के तीन दिन के अंदर 50 रुपए का कैशबैक आपके Amazon Pay वॉलेट में आ जाएगा।
1 मार्च को बढ़े थे दाम
बता दें कि 1 मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए थे। पिछले महीने यानी फरवरी में LPG सिलेंडर के दाम 3 बार बढ़ाए गए थे, अकेले फरवरी में ही सिलेंडर 100 रुपए महंगा हो चुका है, 1 मार्च की बढ़ोतरी को मिलाकर अब तक सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो चुका है।