शास्त्रों में दान को सबसे महत्वपुर्ण स्थान दिया गया है। माना जाता है के किसी भूखे को खाना खिलाना और प्यासे को पानी पिलाना सबसे सबब का काम होता है। इसीलिए माना गया है के किसी को गरीब को दान देना पुन्य का काम होता है। अगर हम सच्चे मन से दान करता है तो हमे उसका फल अवश्य मिलता है। आइए जानते है दान से जुडी कुछ खास बाते :
मेष- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।
सिंह - कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें।
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें।
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा।
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।
मीन- साबूदाना,कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें।