नई दिल्ली : दिल्ली की मंडियो में सब्जियों और फलों की किल्लत होने लगी है। किसानों के दो मुख्य मार्गों को रोकने से हालात खराब हो गए है। किसानों ने दिल्ली के दो मुख्य मार्ग जो कि हिमाचल, हरियाणा और पंजाब को दिल्ली से जोड़ते हैं वो बंद किेये हुए हैं। जिसका सीधा सीधा असर फल और सब्जियों की सप्लाई पर दिख रहा है। दरअसल हिमाचल से फल और हरियाणा- पंजाब से सब्जियां दिल्ली की आजादपुर मंडी में आते हैं। यहीं से फिर बाकी जगह जाते हैं। आजादपुर मंडी के चेयरमैन की मानें तो अबी तक 50 फीसद माल कम आ रहा है। आने वाले दिनों में और भी हालात खराब हो सकते हैं। हालांकि अभी कीमत पर असर नहीं पड़ा है।