कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दिल्ली में एंट्री की इजाजत दे दी गई है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली निरंकारी सत्संग मैदान में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मिल चुकी है। बता दें कि दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर आज किसानो के आंदोलन का दूसरा दिन है। आज किसान जत्थेबंदियां मंथन करेंगी कि वो दिल्ली निरंकारी सत्संग मैदान में जाएं या नहीं।
इस दौरान तकरीबन 7 डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे सोने वाले किसानों की सुबह भी मुश्किलों से भरी रही। इतनी ठंड में भी उन्हें खुले आसमान के नीचे नहाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।