पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आज पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।