आज कल सभी सेलिब्रिटीस होंठो को भरा और बड़ा दिखाने के लिए बहुत से ट्रिक्स अपनाती है यहाँ तक के सर्जरी भी करवाती हैं जिससे उनके होंठ आकर्षक और सुंदर दिख सके। आज कल हर लड़की की चाहत होती है के उसके होंठ बड़े और सुंदर दिखे। ऐसे में अगर आपकी भी ये तमना है तो आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप ट्रिक्स बताएंगे जो आपके होंठो को बिना सर्जरी ही भरा दिखा सकती हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
1. होंठो को स्क्रब करें: स्क्रब के द्वारा हमारी त्वचा की मृत कोशिकाएं अलग हो जाती है। जिससे त्वचा साफ होकर निखार प्राप्त करती है। इसी तरह से होठों को सुंदर गुलाबी बनाने के लिए होठों पर स्क्रब करना काफी जरूरी होता है।इसके लिए आप शक्कर के साथ नीबू को मिलाकर होठों पर लगाये और हल्के हाथों से रगड़ते हुए होठों के ऊपरी परत को निकाल लें।
2. लिप बाम लगाएं: एक अच्छे स्क्रब को लगाने के बाद अपने होंठो को मॉइस्चराइज करना ना भूलें। इससे आपके होंठो की नमी बनी रहेगी और जब आप लिपस्टिक लगाएंगी तो वह मोटे दिखेंगे। लिप बाम लगाने के 1 मिनट बाद तक रूके जिससे वह आपके होंठो में आराम से समा जाए। आप लिप बाम या फिर किसी भी तरह का मॉइस्चराइजर यूज़ कर सकती हैं।
3. कंसीलर लगाएं: एक कंसीलर आपको होंठों में बहुत अंतर आ सकता है। अपने होंठो पर कंसीलर लगाएं और उसे लिप लाइन तक फैलाएं। इससे आपके होंठ भरे हुए दिखते हैं।

4. अपनी क्यूपिड बो को आउटलाइन करें: अपर लिप पर जो होंठो पर थोड़ा सा डीप कट होता है, उसे हम क्यूपिड बो कहते हैं। अपनी क्यूपिड बो को लिप लाइनर से डिफाइन कीजिये जिससे आपके होंठ थोड़े से अलग दिखें।
5. लिप लाइनर लगाएं: होंठो को बड़ा दिखाने के लिये लिप लाइनर जरुर लगाएं। होंठो पर एक परफेक्ट बनाएं जो कि बाहर की ओर होना चाहिये। यह अंतर केवल कुछ मिलीमीटर का ही होगा लेकिन यह आपके होंठों को काफी बड़ा दिखा सकता है।
6. न्यूड कलर या लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं: कभी भी डार्क कलर की लिपस्टिक न लगाएं। इससे आपके होंठ डल लगने लगेंगे और उनमें पाउट नजर नहीं आएगा। आप न्यूड कलर में लाइट पिंक या पीच कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
7. क्यूपिड बो पर हाइलाइटर करें: अपने क्यूपिड बो पर थोड़ी सी क्रीम हाइलाइटर या पावडर हाइलाइटर लगाएं। इससे उस एरिया पर थोड़ी सी चमक दिखेगी और इससे आपके लिप्स फुल दिखेंगे।
8. अपने लोअर लिप को कलर करें: अपने निचले होंठो पर कॉन्ट्अर पावडर लगाएं जिससे कि आपके होंठ भरे हुए दिखें। इस पावडर को बस थोड़ा सा ही लगाने की जरुरत है।