दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। बता दें कि चेन्नई में होने वाली इस नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 814 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों में से 292 खिलाड़ियों को आईपीएल की नीलामी में जगह मिली। आईपीएल की आज होने वाली इस नीलामी में 8 टीमों के पास कुल 61 स्लॉट ही खाली है। जिसका मतलब ये है कि इन 292 खिलाड़ियों में से सिर्फ 61 खिलाड़ियों की किस्मत चमकेंगी। इन 61 खिलाड़ियों में 41 भारतीय खिलाड़ी और 20 विदेशी खिलाड़ियों शामिल होंगे। आईये जानते हैं किस टीम ने किस खिलाड़ी पर कितने की बोली लगाई।
IPL Auction 2021
देखें लिस्ट : किस टीम ने खरीदे कितने खिलाड़ी
मुबंई इंडियंस- एडम मिल्ने, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला।
राजस्थान रॉयल्स - शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान।
पंजाब किंग्स - डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ, मोजेस ऑनरीकेज।
चेन्नई सुपरकिंग्स- मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा।
दिल्ली कैपिटल्स - स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, लुकमान हुसैन मेरीवाला, विष्णु विनोद, एम सिद्धार्थ, टॉम करन ।
रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर - ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, चेतन सकरिया, केसी करियप्पा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन।
कोलकाता नाइट राइडर्स - शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन।
सनराइजर्स हैदराबाद - जगदीश सुचित।
- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोसेज ऑनरीकेज को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा।
- इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा।
- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ में खरीदा।
- चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख में खरीदा।
- विष्णु विनोद को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।
- मोहम्मद अजहरूद्दीन को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा।
- शेल्डन जैक्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख में खरीदा।
- जगदीश सुचित को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा।
- एम सिद्धार्थ को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।
- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा।
- चेतन सकरिया को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा।
- लुकमान हुसैन मेरीवाला को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।
- कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा।
- तमिलनाडु के बल्लेबाज़ शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 लाख में खरीदा।