बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई वाले घर में रखी। इस मौके पर उनके घर करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, नताशा पूनावाला, महीप कपूर और सीमा खान अपने कूल अंदाज में पहुंची। सोशल मीडिया पर अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला के साथ बर्थडे पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर पर कमेंट कर फैंस ने भी अमृता को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अमृता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे Amolasss लव यू.’