जैसे के आप सभी जानते ही हैं के पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस डे आने में बस कुछ समय शेष है लेकिन इसकी तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी हैं। क्रिसमस डे एक ऐसा दिन है जो बच्चों से लेकर बड़े बड़ों तक को बेहद पसंद होता है। इस दिन को बड़ी धूम-धाम से सेलेब्रेट किया जाता है। क्रिसमस डे आने से कई दिन पहले ही लोग अपने घरों में साज-सजावट करना और क्रिसमस ट्री को सजाना शुरू कर देते हैं। यही नहीं बल्कि इस दिन लोग अपने किसी खास को एक-दूसरे को गिफ्ट देना और लेना भी खूब पसंद करते हैं। यही नहीं बल्कि कई लोग क्रिसमस के मौके पर छुट्टियों पर घूमने जाना भी पसंद करते हैं। हर कोई चाहता है के वो इस बार क्रिसमस की डेकोरेशन सबसे अलग और सुंदर दिखे। जिससे उनका घर सबसे यूनिक भी लगे। ऐसे में आप घर पर पड़ी कई पुरानी चीजों की भी मदद ले सकते हैं जैसे के आप इस बार पुराने कैलेंडर का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ आइडियाज देंगे जिससे आप मदद ले सकते हैं।






