जैसे के आप सभी जानते ही हैं के आज गुरुवार है और आज के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म के मुख्य में तीन मुख्य देव माने गए हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश। बात अगर विष्णु जी की करें तो उन्हें सृष्टि के पालनहार कहा जाता है। कहते हैं के जो कोई भी भगवान विष्णु जी की पूजा सच्चे मन से करता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा का बहुत महत्त्व माना जाता है। इस दिन यानि के गुरुवार के दिन सभी भक्त भगवान विष्णु जी के लिए व्रत भी रखते हैं।
यही नहीं बल्कि गुरुवार के दिन भक्त सुबह-सुबह उठकर स्नान कर मंदिर जाते हैं। भगवान विष्णु को खुश करने के लिए पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग के फल- फूल चढ़ाएं। आप चाहें तो भगवान विष्णु जी का ध्यान मंदिर में बैठ कर या घर पर भी कर सकते हैं। जो भक्त विष्णु जी को सच्चे मन से याद करता है उसके जीवन में किसी भी तरह की दुःख-तकली नहीं आती है। ऐसे में आज हम आपको विष्णु जी के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें गुरुवार यानी आज के दिन अपनाने से भगवान विष्णु जल्द खुश हो कर आपको मनचाहा वरदान भी प्राप्त हो सकता है।
- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु दोष से होने वाली परेशानियां कम होती है। साथ ही भगवान बृहस्पति की कृपा बनी रहती हैं. आइए जानेते हैं उन उपायों के बारे में।
- गुरुवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं. इसकी के साथ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
- अगर आप गुरुवार के दिन व्रत रख रहे है तो केले के पेड़ में जल डालना न भूलें. मान्यता हैं कि ऐसा करने से विवाह में हो रही रुकावटों का सामाधान मिलता है. वहीं, अगर आप विवाहित हैं तो दपंति जीवन में सुख – समृद्धि आती है।
- गुरुवार के दिन किताबों का दान करने से बृस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पढ़ाई में मन लगता है।
- कुंडली में गुरु दोष को मिटाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
- मान्यता है कि कुंडली में गुरु दोष को दूर करने के लिए बृहस्पति देव की पूजा -अर्चना कर पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए. इसके अलावा पूजा में खासकर पीले फूलों से पूजा अर्चना करें। साथ ही पूजा में चना दाला और गुड़ का भोग लगाएं।