फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गये, जिससे एक बस चालक की मृत्यु हो गयी, जबकि अन्य 19 घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्हों बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरसागंज क्षेत्र में कठफोरी के पास शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस कार से टकरा गई। उसके बाद लगातार 12 से अधिक वाहन आपस में टकरा गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। गंभीर रुप से घायल बस चालक 37 वर्षीय चित्ताैड़ (राजस्थान) निवासी भारत की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटवाया दिया गया है।
due to dense fog