प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चेन्नईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना की है। उन्होंने जल संसाधनों के समुचित इस्तेमाल के लिए भी किसानों की प्रशंसा की। मोदी ने यहां कई विकास परियोजाओं की सौगात देते हुए कहा, "मैं रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन और जल संसाधन के समुचित इस्तेमाल के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना करता हूं। ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों का प्रेरणा स्रोत है।"
प्रधानमंत्री ने चेन्नई दौरे के दौरान ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली के विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की आधारशिला भी रखी। यह नहर डेल्टा वाले जिलों में सिंचाई व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस नहर का आधुनिकीकरण 2,640 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिससे नहरों में जल वहन करने की क्षमता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चेन्नई शहर उत्साह, उर्जा और क्रियेटिविटी से भरपूर है।
उन्होंने कहा कि आज कई इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। ये परियोजनाएं इनोवेशन और स्वदेशी के उदाहरण हैं, जो विकास को बढ़ावा देगी। चेन्नई मेट्रो फेज वन परियोजना वैश्विक महामारी के बावजूद निर्धारित समय पर पूरी हुई है। इसका सिविल निर्माण गतिविधियों को भारतीय ठेकेदारों द्वारा पूरा किया गया था, जो आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है।