लड़कियां चाहती हैं के घर बैठे उनकी त्वचा नेचुरल ग्लोइंग और बेदाग मिल सके। बहुत से प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से ऐसी त्वचा नहीं मिलती। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आप किस तरह घर पर पपीते की मदद से आपको सुन्दर बना देगा।
पपीता और ग्वारपाठा के फेसपैक
-एक ताज़ा पपीता ले और उसका छिलका निकाल ले। इसके छोटे टुकड़े कर ले।
- अब कुछ बिना बीज वाले टुकड़े एक बर्तन में ले ले।
- इसमें 1-2 चम्मच ग्वार पाठे का जेल डाले और अच्छी तरह पीस के मिला ले।
- अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा ले। यह फेस पैक हर तरह की त्वचा के लिए अच्छा है।
पपीता और नीबू का फेसपैक
- छिले हुए पपीते के कुछ टुकड़े एक बर्तन में ले और अब इसमें 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच नीबू का रस मिलाएँ।
- तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिला ले और पेस्ट तैयार कर ले। यह पेस्ट को चेहरे को त्वचा पर लगा ले।
- पपीते में विटामिन सी होता है जो तव्चा से धूल मिटटी हटाता है, नीबू त्वचा में निखार लाता है और शहद त्वचा मे रूखापन दूर करता है।
पपीते और चन्दन का फेसपैक
- छिले हुए पपीते के कुछ टुकड़े एक बर्तन में ले और 1 चम्मच चन्दन का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाए।
- इन्हे अच्छी तरह मिला ले।
- इस मिश्रण को चेहरे पे लगा ले। इसे 20 मिनट तक लगा कर सूखने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले।
- यह त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है।