चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है। रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर में काम करने वाले 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 1 व्यक्ति बादल गांव से संबंधित है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि, इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने एक ट्वीट कर उनके लिए चिंता जाहिर करने वाले और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही साफ कर दिया कि वह भगवान की कृपा और लोगों की दुआओं से ठीक हैं।