सुखबीर बादल
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पंजाबी फिल्म और संगीत जगत को भारी नुकसान। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
बता दें कि, पंजाब के प्रख्यात गायक सरदूल सिकंदर का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपरेशन सफल रहा, लेकिन इस बीच उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। वहीं सरदूल सिंकदर के निधन की खबर मिलते ही प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।