आज कल के बिगड़ते खान-पान के कारण बड़ों से लेकर बच्चों तक को दाँतों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। बच्चों के दांत में दर्द का सबसे बड़ा कारण होता है दांत में कड़े लगना और ये कीड़े इस लिए लगते हैं क्यूंकि बच्चे मीठा ज्यादा खाते हैं और दाँतों का अचे से ध्यान भी नहीं रखते हैं। ऐसे में दवाइओं का असर भी कुछ समय के लिए ही रहता है। इस समस्या से नजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाने से बच्चों के दांत का दर्द हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।
दालचीनी के तेल में रूई को अच्छी तरह से भिगों लें, फिर इसे बच्चें के पीड़ायुक्त दांत के गढ्ढे में रखकर दबा। इससे दांत के कीड़े तो नष्ट होते ही हैं, साथ में दर्द में भी शांति मिल जाती है। फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर, रोजाना अपने बच्चें को कुल्ला कराए। इससे दांतों के कीड़े और बदबू दोनों ख़त्म हो जाते हैं। बच्चों के कीड़े युक्त या सड़े हुए दांतों में, बरगद (बड़) का दूध लगाए। इससे कीड़े और पीड़ा, दोनों से बच्चें को राहत मिलेगी।
हींग को थोड़ा गर्म करके बच्चें के कीड़े लगे दांतों के नीचे दबाकर रखने से दांत व मसूड़ों के कीड़े मर जाते हैं | पिसी हुई हल्दी और नमक को सरसों के तेल में मिला लें और फिर इससे बच्चें के दांतों पर मंजन की तरह मलें, इससे दांतों में लगे कीड़े मर जाते हैं। बच्चों के कीड़े लगे दांतों के खोखले भाग में, लौंग का तेल रुई में भिगोकर रखने से दांत के कीड़े नष्ट होते हैं और बच्चें को आराम मिलता है। आप भी ये नुस्खे जरूर अपना कर देखें।