टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो आप हर रोज अपने दांतों साफ रखने और चमकाने के लिए करते होंगे। लेकिन आज हम आपको बताएंगे के किस तरह दांतो के इलावा आप त्वचा से जुडी समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। जी हाँ, टूथपेस्ट त्वचा की सभी समस्याओं जैसे दाग धब्बे, मुंहासे, गहरे धब्बे और झुर्रियों के समाधान में उपयोगी है। आपको हैरानी होगी के टूथपेस्ट स्किन समस्यों के इलावा रंगत सुधारने में सहायक है। अगर आप भी ये जानने के उत्सुक हैं के किस तरह आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल स्किन के लिए कर सकती हैं तो आप पूरी खबर को जरूर पढ़ें।
1. डार्क स्पॉट हटाए-
सामग्री-
½ टीस्पून टूथपेस्ट
½ टीस्पून टमाटर का पेस्ट
1 टीस्पून बेकिंग सोडा
कैसे बनाएं- सबसे पहले टूथपेस्ट और टमाटर के पल्प को मिलाएं और फिर उसमें बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छी तरह से फेंट कर पूरे स्किन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक छोड़ने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो बार करें।
2. एक्ने और पिंपल्स दूर करने के लिये-
सामग्री-
2 चम्मच टूथपेस्ट
2 चम्मच एलो वेरा
कैसे बनाएं: एलोवेरा जेल और टूथ पेस्ट को मिला लें। इस पेस्ट को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं। ऐसा रोज रात में सोने से पहले करें। और इसको गुनगुने पानी से धोएं। इस उपचार को तब तक करें जब तक कि आपके मुंहासे ना चले जाएं।
3. दो मुंहे बालों से मुक्ती दिलाए -
सामग्री:
1 चम्मच टूथपेस्ट
1 केला
कैसे बनाएं- एक कटोरी में मैश किया केला लें और उसमें 1 चम्मच टूथपेस्ट डाल कर मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को अपने दो मुंहे बालों पर लगाएं। इसे 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। और फिर शैंपू से धो लें। आप इसे महीने में एक बार कर सकती हैं।
4. लिप्स को करे ब्राइट -
सामग्री-
1 चम्मच शहद
1 चम्मच टूथपेस्ट
कैसे बनाएं- एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच टूथपेस्ट मिलाएं। इसको लगाने से पहले अपने होंठो पहले हल्के हल्के ब्रश कर लें और फिर इस पेस्ट को लगाएं। ऐसा हर महीने भर तक करें और रिजल्ट देंखे। इससे आपके होंठ पिंग नजर आएंगे।
5. अनचाहे बाल हटाए -
सामग्री-
1 चम्मच टूथपेस्ट
2 चम्मच बेसन 4-5 चम्मच दूध
कैसे बनाएं- एक कटोरी में ऊपर दी हुई सारी सामग्रियों को मिक्स कर दें। फिर इसे शरीर पर उंगलियों से लगाएं। फिर इसे 20-25 मिनट तक लगाए रखने के बाद कॉटन पैड से रब कर दें।