चाईनीज स्मार्टफोन Xiaomi भारत में जल्द स्मार्ट टीवी का Mi TV 5 Pro लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है। जिससे लगता है कि कंपनी QLED टीवी को बाजार में ला रही है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया सहित एक ईमेल के ज़रिए जो टीज़र सेंड किया है उसमें #QualcommLeapsAhead लिखा है। ट्विटर पर Xiaomi इंडिया हेड मनु जैन ने एक शॉर्ट वीडियो भी पोस्ट किया है। हालांकि इस टीजर में कंपनी ने टीवी के बारे में साफ तौर पर नहीं लिखा है। लेकिन यहां Solar Eclipse का एनिमेशन है जिससे पूरा हिंट मिल रहा है कि ये Mi TV 5 Pro ही होगा।
इस टीज़र में कंपनी ने लॉन्चिंग की कोई डेट भी नहीं लिखी है, यानी ये कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। Xiaomi MI TV 5 Pro इसी महीने लॉन्च होगा ये तो साफ़ है। इसे Xiaomi ने चीन में नवंबर 2019 में ही लॉन्च किया था। इसलिए कंपनी चाहेगी की इसे भारत में 2020 के आख़िर में लॉन्च कर दिया जाए। हाल ही में कंपनी ने अपने कुछ स्मार्ट टीवी मॉडल्स महंगे भी किए हैं। Mi TV 5 Pro की बात करें तो ये 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। अगर ये भारत में लॉन्च किए जाते हैं तो कंपनी इसकी क़ीमत 40 हज़ार रुपये से शुरू कर सकती है।
Xiaomi के दूसरे स्मार्ट टीवी की तरह इनमें भी Android TV बेस्ड शाओमी का अपना टीवी ओएस Patchwall दिया जाएगा. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi TV में 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज है, जबकि Mi TV 5 Pro में 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है।