मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
मेरठः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसानों के हक में आम आदमी पार्टी की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल से किसानों को धोखा मिल रहा है। हर सरकार ने उनको धोखा दिया है।