Thursday, September 28, 2023
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeबिज़नेसचीन के अस्पष्ट नियमों के चलते अमेरिका के साथ तनाव से हो...

चीन के अस्पष्ट नियमों के चलते अमेरिका के साथ तनाव से हो रहा व्यापार 

बींजिंग: चीन में काम करने वाली अमेरिकी कंपनियां प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा अन्य मुद्दों पर अमेरिका के साथ तनाव को अपने कारोबार के लिए एक बड़ी बाधा के रूप में देखती हैं। मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। शंघाई में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक सर्वेक्षण के अनुसार निवेश के लिए विदेशी गंतव्य के तौर पर चीन की साख में निरंतर गिरावट आ रही है।
हालांकि सर्वेक्षण में शामिल 325 कंपनियों में से दो-तिहाई ने कहा कि उनकी चीन को लेकर रणनीति को बदलने की तत्काल कोई योजना नहीं है। सर्वेक्षण में शामिल पांच में से एक से अधिक कंपनियों ने कहा कि वे इस साल चीन में अपना निवेश कम कर रही हैं, जिसकी मुख्य वजह अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में अनिश्चितता और चीन में धीमी वृद्धि का अनुमान है।
कुल मिलाकर सर्वेक्षण से पता चला कि पिछले साल की तुलना में धारणा और अधिक खराब हुई है। तब चीन की कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर चीन की कड़ी नीतियों का असर इन कंपनियों पर पड़ा था। सर्वेक्षण में सामने आया कि इस तरह के व्यवधान प्रमुख वजह थे, जिनका हवाला कंपनियों ने चीन के बाहर अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए दिया।
सर्वेक्षण में शामिल 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे चीन में अपने पांच साल के व्यापार दृष्टिकोण को लेकर आशावादी हैं। शंघाई में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 1999 में वार्षिक सर्वेक्षण शुरू करने के बाद से यह आंकड़ा अभी तक के सबसे नीचले स्तर पर है। करीब 10 में से नौ कंपनियों ने बढ़ती लागत को भी एक बड़ी चुनौती बताया।
कंपनियों ने भू-राजनीतिक तनाव को एक बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आर्थिक मंदी आई, जिसने वैश्विक महामारी के बाद एक मजबूत उछाल की उम्मीदों को विफल कर दिया। अमेरिकी कंपनियां चीन के अधिकारियों से विभिन्न नियमों को स्पष्ट करने का आग्रह भी कर रही हैं।
उनका कहना है कि नियमों में बदलाव के कारण ‘ग्रे एरिया’ कंपनियों में इस बात को लेकर अनिश्चित उत्पन्न हो जाती है कि किस चीज की अनुमति है और क्या गैरकानूनी हो सकता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2023 की पहली छमाही में चीन में विदेशी निवेश में सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments