Thursday, September 28, 2023
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविदेशनेपाल में "चीन का दशक" फोटो प्रदर्शनी आयोजित

नेपाल में “चीन का दशक” फोटो प्रदर्शनी आयोजित

“चीन का दशक” फोटो प्रदर्शनी 20 अक्तूबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू के नजदीक ललितपुर शहर में आयोजित हुई। यह प्रदर्शनी गरीबी उन्मूलन, बुनियादी सुविधाओं के निर्माण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और हरित विकास आदि क्षेत्रों में चीन की उपलब्धियों पर केंद्रित है।

इस फोटो प्रदर्शनी नेपाल सिल्क रोड फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित की गयी है, जो स्थानीय प्रसिद्ध स्थल पाटन दरबार चौक पर स्थापित है। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री जीवन राम श्रेष्ठ ने कहा कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश के रूप में चीन ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। नेपाल और दुनिया गरीबी उन्मूलन, बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और तकनीकी विकास आदि क्षेत्रों में चीन की उपलब्धियों से सीख सकती है। पारिस्थितिक संरक्षण और हरित प्रौद्योगिकी विकास पर चीन के व्यापक प्रयासों से अन्य देशों के लिए भी एक उदाहरण स्थापित हुआ है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव सी.पी. मैनाली ने कहा कि चीन एक समग्र रूप से समृद्ध समाज का निर्माण कर चुका है। वर्तमान में चीन इस सदी के मध्य तक एक महान आधुनिक समाजवादी देश बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। जो समृद्ध, मजबूत, लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक रूप से उन्नत, सामंजस्यपूर्ण और सुंदर होगा। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में इस लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है।

नेपाल में चीनी राजनीतिक कांसुलर वांग शिन ने कहा कि सीपीसी के नेतृत्व में नए युग के दस वर्षों में चीन ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले एक दशक में चीन-नेपाल संबंध में बहुत प्रगति मिली है। भविष्य में चीन नेपाल के साथ हाथ मिलाकर प्रयास करने, और से घनिष्ठ चीन-नेपाल साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण करने और चीन-नेपाल मित्रता का एक नया अध्याय लिखने को तैयार है। इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में चीनी जनता के जीवन में सुधार लाने और “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण में चीन की उपलब्धियां भी प्रदर्शित की गयी हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments