Monday, October 2, 2023
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविदेशपरमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए समाज को तैयार कर रहा Russia...

परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए समाज को तैयार कर रहा Russia : Volodymyr Zelensky

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का मानना है कि रूसी अधिकारियों ने परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए समाज को तैयार करना शुरू कर दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे ऐसा कभी नहीं करना चाहते है। कीव में राष्ट्रपति कार्यालय में जेलेंस्की ने कहा, कि ‘रूस द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए बेहद खतरनाक है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘वे ऐसा करने के लिए कभी तैयार नहीं होंगे, लेकिन वे संवाद शुरू करना जरुर चाहेंगे। वे नहीं जानते कि वे इसका इस्तेमाल करेंगे या नहीं। मुझे लगता है कि इसके बारे में बोलना भी खतरनाक है।’’

साक्षात्कार के दौरान, राष्ट्रपति ने रूस पर हमले का आह्वान करने से भी इनकार किया। उन्होंने यह दावा किया है कि उनके पहले बयान का ‘गलत अनुवाद’ किया गया था। उन्होंने बताया, कि ‘उस अनुवाद के बाद, रूसियों ने चीजों को अपने तरीके से किया, जिस तरह से उनके लिए उपयोगी है और इसे अन्य दिशाओं में पुन: अनुवाद करना शुरू कर दिया।’’ उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि रूस की धमकियों के खिलाफ कार्रवाई की अब जरूरत है, क्योंकि यह विश्व के लिए जोखिम है।

उन्होंने दावा किया, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु स्टेशन, जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा किया गया। जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी संपत्ति में बदलने की हैं। जेलेंस्की ने बताया, कि ‘दुनिया रूसी कब्जेदारों की कार्रवाइयों को तत्काल रोक सकती है।’’ जेलेंस्की ने यह भी कहा कि पुतिन संभावित परमाणु हमले से नहीं बल्कि अपने समुदाय और अपने लोगों से डरते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments