Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर सड़क घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो: सलिल कपूर*

October 30, 2026

अमृतसर सड़क घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो: सलिल कपूर*

*अमृतसर सड़क घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो: सलिल कपूर* अमृतसर, 30 अक्टूबर ( ): भाजपा के ज़िला अमृतसर (शहरी) के प्रधान सलिल कपूर ने अमृतसर की बदहाल सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अमृतसर के इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों का बुरा हाल है, जिससे उद्योगपतियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। कपूर ने कहा कि नाग कलां और बल्ल कलां इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क के निर्माण कार्य पर 581.76 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इस काम में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। स्थानीय उद्योगपतियों ने स्वयं निरीक्षण कर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना सफाई और बिना पानी छिड़के कच्ची मिट्टी और मलबे पर नाममात्र का तारकोल छिड़का जा रहा है, जो हाथ लगाते ही उखड़ रहा है। उन्होंने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया और कहा कि ऐसे काम का क्या फायदा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट दो साल से अधिक समय से लटका हुआ है। कपूर ने यह भी आरोप लगाया कि स्वीकृत लेआउट की अनदेखी कर कई महत्वपूर्ण औद्योगिक गलियों में काम शुरू ही नहीं किया गया, कई रास्ते अधूरे और कच्चे छोड़ दिए गए हैं। कपूर ने कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि पंजाब के उद्योग को मारने की साजिश है। उन्होंने ठेकेदार के सभी चालू बिलों और अंतिम भुगतानों पर तुरंत रोक लगाने, सड़क के कोर सैंपल लेकर लैब टेस्ट कराने और स्वतंत्र क्वालिटी ऑडिट की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सड़क ही नहीं होगी तो माल ढुलाई कैसे होगी और उद्योग कैसे चलेगा? उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई हो और पूरे प्रोजेक्ट को स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार नए सिरे से बनाया जाए।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें