Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार के शासन में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास: राकेश राठौर, अनिल वासुदेवा

October 23, 2026

मोदी सरकार के शासन में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास: राकेश राठौर, अनिल वासुदेवा

मोदी सरकार के शासन में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास: राकेश राठौर, अनिल वासुदेवा

भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी सलिल कपूर के नेतृत्व में हुई संपन्न, कई दिग्गज भी हुए शामिल।

अमृतसर, 23 अक्तूबर ( ) : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी भाजपा अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष व भाजपा अमृतसर के प्रभारी राकेश राठौर, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, सह प्रभारी व पूर्व मेयर पठानकोट अनिल वासुदेवा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश पदाधिकारियों का समारोह स्थल पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने अपनी टीम सहित पुष्प गुच्छ एवं दोशाला भेंट कर स्वागत किया। कार्यकारिणी का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित कर तथा वंदेमातरम गान के साथ किया गया। मंच का संचालन जिला महासचिव सरबजीत सिंह शंटी व गौतम अरोड़ा द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने स्वागती भाषण देकर बैठक का आगाज किया| बैठक की शुरुआत में नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राण गवाने वाले योद्धाओं व प्रभु चरणों में विलीन हो चुके भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आत्मिक शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी।

श्वेत मलिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में फैलाए गए नशे के जाल, अपराधियों व माफिया को दिए जा रहे संरक्षण, आप नेताओं किए जा रहे घोटालों आदि को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को तथ्यों सहित विस्तृत जानकारी दी।

सुखमिंदर सिंह पिंटू ने भगवंत सरकार के विरुद्ध पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

डॉ. राम चावला ने बैठक में पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं के जयघोष के साथ पास करवाया।

अनिल वासुदेवा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष पेश की।

राजेश हनी ने पिछले दिनों संगरुर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की रूप रेखा तथा वहां पेश किए गए प्रस्तावों पर हुई चर्चा उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष पेश की।

मोहित महाजन ने नशा मुक्ति यात्रा की विस्तृत रिपोर्ट उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष पेश की।

राकेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ हैं। केंद्र की मोदी सरकार समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं तथा केंद्रीय योजनाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध तथा कार्यरत्त है। मोदी सरकार के शासन में देश में ना सिर्फ आर्थिक विकास की गति बढ़ी है, बल्कि युवाओं के लिए करोड़ों नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इस अवधि के दौरान, देश के बुनियादी ढांचे में जबरदस्त विकास हुआ है और दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और पंजाबियों के प्रति भी अपना फर्ज पूरी शिद्दत से निभाया है। केंद्र सरकार ने पंजाब में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, IIM खोलना, PGI के सैटेलाइट सेंटर बनाना, बठिंडा में AIIMS खोलना, हेरिटेज व स्मार्ट सिटी का निर्माण जैसी परियोजनाएं पंजाब को दी हैं, जो पंजाब के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पंजाब भाजपा की इस कार्यकारिणी बैठक में पंजाब और पंजाबियों के लिए किए गए उपरोक्त कार्यों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार का धन्यवाद किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत कर घर-घर जाकर कार्यक्रम करने का आह्वान किया गया ताकि मोदी सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया जा सके।

सलिल कपूर ने बैठक में उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहाकि पंजाब बहुत संवेदनशील राज्य है। पंजाब को भाजपा की जरूरत है। आज पंजाब की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेंगी। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों , मंडल अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों आदि ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें