
‘Palna Scheme’ to become a national model. : अमृतसर। वर्ष 2008 से भारतीय रेड क्रॉस द्वारा संचालित ‘पालना योजना’ की सफलता अब दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बन गई है। योजना से प्रभावित होकर ओडिशा रेड क्रॉस ने भुवनेश्वर में भी परित्यक्त और अवांछित नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए इसी तर्ज पर ‘पालना योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। अब तक इस योजना के माध्यम से 197 नवजात शिशुओं का जीवन बचाया जा चुका है।
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस., उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, रेड क्रॉस अमृतसर, शिवदुलार सिंह, आई.ए.एस., राज्य सचिव, पंजाब रेड क्रॉस, तथा सैमसन मसीह, सचिव, रेड क्रॉस अमृतसर ने किया। इस अवसर पर सुप्रगति सेठी, पी.सी.एस., सहायक आयुक्त (जनरल)-सह-मानद सचिव, रेड क्रॉस अमृतसर ने जिला रेड क्रॉस शाखा, अमृतसर की विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 से रेड क्रॉस भवन में संचालित पालना योजना के माध्यम से अब तक 197 परित्यक्त एवं अवांछित नवजात शिशुओं का जीवन बचाया जा चुका है, जो मानव सेवा का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण है।
रेड क्रॉस अमृतसर की इस अनूठी पहल से प्रभावित कर गणेश चंद्र पात्रा, आई.ए.एस. ने घोषणा की कि ओडिशा रेड क्रॉस भी भुवनेश्वर में परित्यक्त एवं अवांछित नवजात शिशुओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ‘पालना योजना’ शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर का यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है और इसे अन्य राज्यों में भी अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए उपायुक्त अमृतसर, पंजाब राज्य रेड क्रॉस तथा रेड क्रॉस अमृतसर की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...