Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरीवा बनीं कनाडा के विनिपेग में फोकलोरामा की ‘एंबेसडर जनरल

August 16, 2026

अरीवा बनीं कनाडा के विनिपेग में फोकलोरामा की ‘एंबेसडर जनरल

Ariva becomes Folklorama’s ‘Ambassador General’ : मोगा। होनहार युवती अरीवा अरोड़ा ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित 55वें फोकलोरामा उत्सव में ‘एंबेसडर जनरल’ बनकर पंजाब और मोगा का नाम रोशन किया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत उन्होंने 45 विभिन्न सांस्कृतिक पवेलियनों में उत्सव का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न देशों की संस्कृति और विरासत से जुड़कर बहुसांस्कृतिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

खास बात यह रही कि उन्होंने विदेश की धरती पर भी पंजाब और पंजाबी संस्कृति की पहचान को कायम रखते हुए बहुसांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। फोकलोरामा कनाडा के विनिपेग शहर में हर वर्ष आयोजित होने वाला विशाल बहुसांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें विभिन्न देशों और समुदायों की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान, पहनावे, संगीत और नृत्य को प्रदर्शित किया जाता है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर करीब 45 देशों और समुदायों की ओर से पवेलियन लगाए जाते हैं, जहां लोग विभिन्न संस्कृतियों को करीब से जानने और उनका आनंद लेने का अवसर प्राप्त करते हैं।

एंबेसडर जनरल के रूप में अरीवा अरोड़ा ने फोकलोरामा के 45 विभिन्न पवेलियनों में उत्सव का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न देशों की संस्कृतियों, परंपराओं और विरासत से जुड़ने तथा लोगों के बीच आपसी भाईचारे और बहुसांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाने का अवसर मिला। यह फोकलोरामा का 55वां बहुसांस्कृतिक आयोजन था। अरीवा की इस उपलब्धि को मोगा जिले के लिए भी गौरव का विषय बताया जा रहा है। परिजनों और शुभचिंतकों ने कहा कि इतनी कम उम्र में अरीवा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पंजाब और मोगा जिले का नाम भी कनाडा में चमकाया है। उन्होंने अरीवा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें