Site icon Dainik Savera Times

श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों के निःशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं: मेयर पदमजीत सिंह मेहता

बठिंडा: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्थानीय राजीव गांधी नगर, वार्ड नंबर 46 से श्रद्धालुओं से भरी एक बस को मेयर पदमजीत सिंह महिता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पंजाब सरकार ने यात्रा के दौरान सभी सुविधाओं का किया प्रबंध

इस अवसर पर मेयर पदमजीत सिंह महिता ने कहा कि पंजाब संतों, गुरुओं, शहीदों और महापुरुषों की पावन धरती है, जिन्होंने समाज को भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने यात्रा, ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की है।

सभी वर्गों के लिए खुली है योजना

मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए समान रूप से उपलब्ध है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

बस को रवाना करने के दौरान पार्षद बलविंदर सिंह बिंदर, अश्वनी बंटी, ब्लॉक प्रधान रवि कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

📍 Location: Bathinda (Bathinda)

Exit mobile version