Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक करें ऑनलाइन नामांकन, योग्य व्यक्तियों के नाम भेजने की अपील

August 7, 2026

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक करें ऑनलाइन नामांकन, योग्य व्यक्तियों के नाम भेजने की अपील

अमृतसर: भारत सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2027 के नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों के लिए कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, लोक प्रशासन, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और बच्चों के नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

15 अगस्त 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह (आईएएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार या नामांकन भेजने वाले नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर नामांकन प्रक्रिया, पात्रता, दिशा-निर्देश और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है।

योग्य प्रतिभाओं को आगे लाने की अपील

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जिन्होंने समाज और देश के विकास में असाधारण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेरणादायक हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें