Site icon Dainik Savera Times

कनाडा भेजने का झांसा देकर युवक से 14 लाख ठगे, युवती पर केस

Youth Duped of ₹14 Lakh, Woman Booked : मोगा। विदेश कनाडा ले जाने और शादी करवाने का झांसा देकर एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव फतेहपुर झुग्गियां निवासी युवक की शिकायत पर थाना कोटईसे खां पुलिस ने तरनतारन की एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद आरोपी युवती की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने की तैयारी में है।

थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने कहा कि नवदीप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी फतेहपुर झुग्गिया जिला मोगा ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने विदेश कनाडा जाना था। जिस पर उनकी बातचीत हरप्रीत कौर पुत्री स्व. परमजीत सिंह निवासी गांव भैनी मस्सा सिंह तहसील पट्टी जिला तरनतारन के साथ हुई, जिसने उसे शादी करवाकर विदेश कनाडा ले जाने का झांसा देकर कुल 14 लाख रुपए ले लिए। जब वह हरप्रीत कौर से शादी व विदेश जाने की बातचीत करता है तो वह टालमटोल की नीति अपनाने लगी। जिस पर उसने अपने साथ ठगी होते देख इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख मोगा को मामले की शिकायत सौंपी।

एसएसपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डी.एस.पी. सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह को सौंप दी। डी.एस.पी. सिटी मोगा द्वारा मामले की गई प्रारंभिक जांच के बाद डी.एस.पी. द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी। एस.एस.पी. मोगा के दिशा-निर्देशों व तथ्यों का अवलोचन करने के बाद नवदीप सिंह की शिकायत पर हरप्रीत कौर निवासी तरनतारन के खिलाफ थाना कोटईसे खां में धारा 420 आई.पी.सी.के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की अग्रिम कार्रवाई कर रहे सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने कहा कि हरप्रीत कौर की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसे जल्द हिरासत में काबू करने हेतु छापामारी की जाएगी।

Exit mobile version