Site icon Dainik Savera Times

2027 में भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ 2047 तक मजबूत संगठन का लक्ष्य : श्रीकांत शर्मा

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास, टिप्पर, हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों तथा आने वाले समय की संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार हिमाचल में बदलेगा रिवाज : श्रीकांत शर्मा भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्षों से चला आ रहा “एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा” का रिवाज इस बार बदलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और जनता के आशीर्वाद से हिमाचल में संगठन को इतना सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगी कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में हिमाचल मजबूती से भागीदार बने। शर्मा ने कहा, “हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा। एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का रिवाज टूटेगा। भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और संगठन प्रत्येक सीट पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करेगा।” उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि वैज्ञानिक रणनीति, मजबूत बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और संगठनात्मक नेटवर्क के आधार पर भाजपा 2027 की तैयारी करेगी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 8007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता ही प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व है। अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय हित के बड़े निर्णय लेने की राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई है। हिमाचल मेरा दूसरा घर : दर्शना सिंह भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह ने देवभूमि हिमाचल को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। माता चिंतपूर्णी, माता नैना देवी और माता ज्वाला जी का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उनका पुराना एवं आत्मीय नाता है और हिमाचल उनका दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई शक्ति मिली है। कांग्रेस और वामपंथ पर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों और इतिहास के आधार पर इनका जवाब देगी। दर्शना सिंह ने कहा कि आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों जैसे ऐतिहासिक विषयों को भी नई पीढ़ी के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवार-केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी इस बार रिवाज बदलेगा और संगठन इसी संकल्प के साथ बूथ स्तर तक अपनी ताकत बढ़ाएगा। स्थानीय चुनावों के परिणाम रिवाज बदलने का संकेत : जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल्द चुनावी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है और भाजपा को अभी से पूरी जमीनी तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि हाल के स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में 11 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा समर्थित नेतृत्व सामने आया है, जबकि चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जयराम ठाकुर ने कहा, “ये परिणाम प्रदेश की जनता के रुझान को दिखाते हैं। भारतीय जनता पार्टी जमीनी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी। व्यक्ति से बड़ा संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन हित में कार्य करेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक लक्ष्य स्पष्ट है और पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पूरी एकजुटता के साथ काम करेंगे। 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ : डॉ. राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मोटरसाइकिल एवं पदयात्राओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से यात्राएं निर्धारित जिला केंद्रों की ओर बढ़ेंगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना जाएगा। सभी जिलों में विशेष रंगोली कार्यक्रम होंगे और राजधानी शिमला में रिज मैदान पर भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी मंडलों में विभिन्न सेवा एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का संगठन कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम की मजबूत नींव पर खड़ा है और इसी संगठनात्मक शक्ति के साथ पार्टी प्रदेशभर में अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी।
Exit mobile version