Site icon Dainik Savera Times

जेई मौत मामले में डॉक्टर दंपति के साथ देवर और ससुर गिरफ्तार अवैध संबंध के शक पर की गई हत्या

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001054578.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001054565.mp4

हिमाचल डेस्क: कुल्लू के मुख्यालय गांधीनगर में 24 जुलाई को जल शक्ति विभाग के लाभ सिंह गुलरिया के साथ हुई मारपीट और मौत मामले में पुलिस की टीम ने अब चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने डॉक्टर दंपति, ससुर और देवर को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला डॉक्टर ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत है और उसका पति लाहौल स्पीति जिला में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य कर रहा है।

ऐसे में पुलिस की टीम ने फोरेंसिक टीम से भी घर की छानबीन करवाई है और इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के फोन कॉल डाटा डिटेल निकालने के बाद पुलिस इन सभी आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई है। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि 24 जुलाई को जेई लाभ सिंह गुलेरिया गंभीर हालत में मिले थे और उनका इलाज बिलासपुर एम्स अस्पताल में किया जा रहा था।

ऐसे में 26 जुलाई को जेई की मौत हो गई और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपियों की जानकारी के लिए कुल्लू पुलिस के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था। ऐसे में कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत के आधार पर अब चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान डॉक्टर शांभवी ठाकुर, उसके पति करण ठाकुर, ससुर विजय कुमार और देवर दिनेश ठाकुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अदालत में पेश कर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

Exit mobile version