AAP नेता संजय सिंह ने अपने 50वें जन्मदिन पर CM Kejriwal और उनकी पत्नी सुनीता से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अपने 50वें जन्मदिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आप नेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने संघर्षों से आम आदमी पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले हमारे नेता व बड़े भाई अरविंद केजरीवाल और भाभी सुनीता से जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया।