विधानसभा में हुई Raja Warring की किरकिरीः CM Mann ने पूछा- कब है भगत सिंह का जन्मदिन, जवाब नहीं दे पाए कांग्रेस MLA
चंडीगढ़ः कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की आज पंजाब विधानसभा में किरकिरी हो गई। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की बरसी पर पूरे राज्य में छुट्टी की घोषणा की। इस फैसले का विरोध करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि इस दिन छुट्टी नहीं करनी चाहिए। बल्कि बच्चों को जागरूक किया जाए।
इसके बाद सीएम मान ने उनसे सवाल किया कि भगत सिंह का जन्मदिन कब है? सीएम के सवाल में राजा वड़िंग फंस गए और चुप्पी साध ली, जिसके बाद उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को होता है।