Kareena Kapoor को लजीज बिरयानी खाते देख ललचाया सेलेब्स का दिल, Rakhi Sawant बोलीं- मुझे भी दो
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान उर्फ बेबो हमेशा अपनी bff के साथ पार्टीज को लेकर मीडिया में चर्चित रहती हैं। बता दें करीना घूमने फिरने और खाने की बड़ी शौकीन हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर अपनी अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में बेबो लजीज बिरयानी के मजे लेती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बेबो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिरयानी खाते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करीना को जायकेदार लजीज बिरयानी एन्जॉय करते देखकर फैंस के साथ कई सेलेब्स का भी मन ललचाने लगा है। वीडियो में करीना और उनके अपने फ्रेंड्स बिरयानी के मजे लेती हुई नजर आ रहें हैं। भला बिरयानी खाना किसको नहीं पसंद इतनी लाजवाब बिरयानी देख किसी के भी मुँह से पानी आ जाए। इतना ही नहीं बेबो बिरयानी खाने के साथ साथ कहती हैं- कल मुझे मूंग दाल का हलवा लाना चाहिए।
करीना कपूर की इस वीडियो को देख फैंस का तो मन ललचाया ही है साथ में बॉलीवुड केसेलेब्स का भी बिरयानी खाने का मन करने लगा है। करीना के वीडियो पर एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया- बेबो जब मैं वापस आउंगी तब मुझे चाहिए। मैं डिमांड करूंगी। करिश्मा कपूर ने लिखा- मैंने ये बिरयानी मिस कर दी। इसके साथ ही ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कहा – Woow muje Bhie do ????. फैंस भी करीना के वीडियो पर कमेंट करके बता रहे हैं कि उनकी ये पोस्ट देखकर उनके मुंह में भी पानी आ रहा है।