Kartik Aaryan के लिए फीमेल फैंस की दीवानगी कुछ इस कदर, एयरपोर्ट पर पीछा कर किया प्रपोज
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन की लड़कियों में कितनी ज्यादा फैन फोल्लोविंग है ये तो अक्सर देखने को मिलता है। लड़कियों का कार्तिक को घेरना उनके घर के सामने खड़े रहना मीडिया ने कई बार स्पॉट किया है। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर कार्तिक को देख फैंस क्रेजी हो गईं। लड़कियों की दीवानगी इस कदर कि इस बार एक फीमेल फैंस उनका पीछा करने लगीं।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुंबई एयरपोर्ट का है। उस वीडियो में देखा गया है कि दो फीमेल फैंस कार्तिक का पीछा करने लगीं। उनके हाथ में गुलाब के फूल हैं जो वो अपने चहेते एक्टर कार्तिक को देना चाहती हैं। कार्तिक आगे चल रहे हैं वहीं उनकी फैंस पीछे पीछे गुलाब लेकर कार्तिक की तरफ भाग रही हैं। पहले तो कार्तिक शरमाए, फिर उन्होंने फैंस से गुलाब दिए।
View this post on Instagram
कार्तिक वीडियो में पिंक स्वेटशर्ट में हैंडमस पहने नजर आए। जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे थे। कार्तिक को गुलाब देते हुए एक लड़की कहती हैं- ये आपके लिए हैं। इतना कीमती होने के लिए शुक्रिया। कार्तिक को प्रपोज करती फैन को देख पैपराजी बी उनका वीडियो बनाने लगे। एक पैपराजी ने फीमेल फैंस को कहा- अच्छे से घुटने पर बैठ के प्रपोज करो ना। दूसरी लड़की कार्तिक को कहती है कि आज मेरा जन्मदिन है।
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी शहजादा फिल्म का फैंस कोप बेसब्री से इंतजार है।एक्टर इस मूवी में क्रिकेटर बने नजर आएंगे। शहजादा 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।