IPL 2022: मुंबई इंडियंस को झटका, चोटिल होने के कारण बाहर हो सकते है Suryakumar Yadav
मुंबईः सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ होने वाले मुंबई इंडियंस के मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे। पता चला है कि 31 वर्षीय सूर्यकुमार अभी भी अपने अंगूठे की चोट (हेयर लाइन फ़्रैक्चर) से उबर रहे हैं। फिलहाल वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वहां से उन्हें छुट्टी नहीं मिली है। वह पिछले कुछ हफ़्तों से वहीं चोट से उबर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को यह चोट 22 फ़रवरी को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेले गए अंतिम टी20 मैच में लगी थी।
सूर्यकुमार को लगी यह चोट मुंबई इंडियंस के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रोहित शर्मा और इशान किशन के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम में कोई अन्य ऐसा भारतीय बल्लेबाज़ नहीं है, जिसके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव हो।