Chandigarh PGI में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते OPD शुक्रवार को रहेगी बंद
पीजीआई की ओपीडी शुक्रवार को बंद रहेगी। चंडीगढ़ पीजीआई में 25 मार्च (शुक्रवार) को कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल है। इस वजह से पीजीआई की ओपीडी बंद रहेगी। टेस्ट नहीं होंगे। नए केस भी नहीं लिए जाएंगे। ओटी, पेट सेंटर, लैब सब बंद रहेगा। इसलिए जिन मरीजों ने शुक्रवार को पीजीआई में चेकअप के लिए आना था, वे न आएं। इमरजेंसी सर्विसेज जारी रहेंगी इमरजेंसी टेस्ट ही होंगे। जो मरीज पहले से पीजीआई में दाखिल हैं, उनका इलाज होगा।