सड़कों, पुलों के निर्माण पर व्यय होंगे 4 हजार 373 करोड़ : परमार
पालमपुर : प्रदेश में आवाजाही को सुगम और बेहतर बनाने के लिये सडकों के निर्माण, रखरखाव, विस्तार एवं पुलों इत्यादि के निर्माण के बजट में 4 हजार 373 करोड का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलाहू के डूगनी गांव में 11 लाख की लागत से निर्मित मलाहू डूगनी सम्पर्क सड़क का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सडक मार्ग ही संचार का मुख्य साधन हैं और प्रदेश सरकार हर गांव को सडक सुविधा से जोड़ने के लिए बचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नईं पंचायतों के गठन के बाद प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3 हजार 615 हो गयी है और इसमें 3556 पंचायतों को सडक सुविधा से जोड दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष 59 पंचायतों में से 20 पंचायतों को इसी वर्ष वाहन योग्य सडक से जोड दिया जायेगा विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सुलाह हलके में सभी पंचायतों को मोटर योग्य सडकों से जोड दिया गया है और गांव गांव को भी सम्पर्क मार्गों से जोडा जा रहा है। अध्यक्ष ने इस अवसर पर मुख्यमंत्नी राहत कोष 45 लाभार्थियों को तीन लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की।
उन्होंने मंदिर के लिए 21 हजार तथा संतोषी महिला मंडल को 11 हजार देने की घोषण की हैं। उन्होंने गांव की सभी मांगो को चरणबद्ध तरीके पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्र म में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, टी बोर्ड ऑफ इंडिया की सदस्य बीना श्रीवास्तव, ज़लिा परिषद सदस्य सुरेष्ठा देवी, राजिंदर ठाकुर, सुभाष मेहता, अिश्वनी राणा, पुरषोत्तम, सुदर्शन सिंह, दलजीत कटोच, सुनील राणा, मनदीप अवस्थी, अधिशाषी अभियंता जल शिक्त अनिल पूरी, एसडीओ अश्वनी शर्मा, एसडीओ आनन्द कटोच, एसडीओ प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।