Anti Corruption नंबर से मिली शिकायत पर Moga में बड़ी कार्रवाई, नाजायज माइनिंग के खिलाफ 6 लोगों पर FIR दर्ज
मोगाः मोगा में नाजायज माइनिंग करने के खिलाफ मान सरकार ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। यहां के एक गांव में सतलुज दरिया पर नाजायज माइनिंग कर रहे लोगों पर पुलिस ने अचानक रेड की। इस दौरान ट्रलियां और टिप्पर जब्त किए गए और 2 लोगों को मौके से काबू किया गया। वहीं 4 लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने 6 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। इनमें 2 लोगों के नाम जबकि 4 लोग अज्ञात नामजद किए गए हैं। यह कार्यवाही पुलिस ने बीती देर रात की है।
गौरतलब है कि मान सरकार द्वारा जारी किए गए एंटी करप्शन नंबर पर किसी ने शिकायत भेजी थी, जिस पर मोगा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई की है।