Sunday Upay: भगवान सूर्य देव जी को प्रसन्न करने के लिए आप भी करे ये कुछ सरल उपय, मिलेगा लाभ
वैसे तो हर एक दिन भगवान का दिन होता है। हम सब को रोज सुबह उठ कर भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए ,लेकिन रविवार का दिन भगवान सूर्य देव जी का प्रिय है। माना जाता है के अगर इस दिन सच्चे मन से भगवान सूर्य देव जी की पूजा करे तो वह हमे मन चाहा वरदान देते है। कहा जाता है के वैसे तो हर सुबह भगवान सूर्य देव जी को जल अर्पित करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप भगवान सूर्य देव जी की कृपा दृष्टि पा सकते है। तो आइए जानते उन उपाए के बारे में :
– इस दिन तांबे या अन्य सिक्के को बहते पानी में बहाएं।
– चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं। गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें। सूर्य को उच्च करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।
– सूर्य विष्णु का रूप है इसलिए सूर्य पूजा करें।
– सुबह सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम होता है।
– सुख-शांति के लिए हरिवंशपुराण का पाठ भी करें।
– तांबे के दो बराबर के टुकड़े लें। इनमें एक को मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें। आपका संकल्प जरूर पूरा होगा।
– दूसरा टुकड़ा हमेशा अपनी जेब या पर्स में साथ रखें।
– हृदय रोग, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ, झूठे आरोप या धन हानि हो तो तांबा या गेहूं का दान करें।
– कोई भी काम शुरू करने से पहले गुड़ या मिठाई खाएं और पानी पिएं।