महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: पंजाब कांग्रेस सांसद बोले- मोदी सरकार सत्ता के घमंड में तोड़ रही जनता की कमर
चंडीगढ़: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों ने आमजन की नाक में दम कर दिया है। इसी को लेकर आज दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेता पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला, रवनीत बिट्टू सहित डॉ अमर सिंह और संतोख चौधरी भी शामिल हुए।
वहीं उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल डीजल और एलपीजी की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के सांसद रवनीत बिट्टू गुरजीत सिंह औजला डॉ अमर सिंह और संतोख चौधरी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसदों ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता के घमंड में जनता की कमर तोड़ रही है। औजला ने कहा की सिर्फ पेट्रोल डीजल नही कपड़ों के दाम भी बढ़ रहे हैं। डॉ. अमर सिंह ने इस सांसदों द्वारा प्रदर्शन पर कहा की जनता ही अब इनको सबक सिखाएगी। वहीं संतोख चौधरी ने कहा की ये देश विरोधी सरकार है।