IPL में 4,000 रन पूरा करने वाले 10वें खिलाड़ी बने रायुडू
पुणे: चेन्नई सुपर किंग्स (सी.एस.के.) के बल्लेबाज अंबाती रायुडू की गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार खेली 46 रन की पारी खराब गई, हालांकि उन्होंने अपने आई.पी.एल. में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। 36 वर्षीय रायुडू आई.पी.एल. में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
रायुडू जिन्होंने 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनका औसत 47.05 का है, उन्हें 2018 में सुपर किंग्स द्वारा चुना गया था और उन्हें एक बार फिर आई.पी.एल. 2022 से पहले टीम द्वारा चुना गया। उन्होंने सुपर किंग्स के लिए 127.88 की स्ट्राइक रेट से 1,628 रन बनाए हैं।