BREAKING: पंजाब सरकार की चिट्ठी के बाद अब केंद्र किसानों से MSP पर खरीदेगी मूंगी, एंजसियों को जारी किए गए आदेश
चंडीगढ़: पंजाब सरकार लगातार किसानों के हित के लिए फैसले ले रही है। हाल ही में सीएम मान द्वारा मूंगी की फसल पर एमएसपी का ऐलान किया गया था। वहीं अब किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल केंद्र पंजाब सरकार से एमएसपी पर मूंगी खरीदने के लिए तैयार हो गई है। इस संबंध में एंजसियों को आदेश भी दे दिए गए हैं। इस खुशखुबरी को किसानों के साथ साझा करते हुए सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा कुछ दिनों पहले हमनें किसानों को मूंगी पर एमएसपी की गारंटी दी थी। इसके बाद हमनें केंद्र को चिट्ठी लिखी थी जिसके बाद सरकार अपनी एंजेसियों द्वारा पंजाब सरकार से एमएसपी पर मूंगी लेने के लिए तैयार हो गई है। पंजाब के सभी किसान भाईयों की तरफ से केंद्र को धन्यावाद।
ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਅਸੀਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੂੰਗੀ ‘ਤੇ MSP ਦੀ ਗਰੰਟੀ ਦਿੱਤੀ ਸੀ
ਸਾਡੀ ਚਿੱਠੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ MSP ‘ਤੇ ਮੂੰਗੀ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ…ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 21, 2022