Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में रिलीज हुई कार्तिक की ‘भूल भुलैया-2’, पहले ही दिन किया धमाका
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था, जिसके बाद फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भापे निकल गयी प्रमोशन कर-करके।” ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि भूल भुलैया-2 का पहले दिन का कलेक्शन 14.11 करोड़ रुपए है।
TOP 3 – *Day 1* Biz – 2022 Release…
1. #BhoolBhulaiyaa2: ₹ 14.11 cr [non-holiday]
2. #BachchhanPaandey: ₹ 13.25 cr [#Holi; shows from post-noon]
3. #GangubaiKathiawadi: ₹ 10.50 cr [non-holiday]#Hindi films. Nett BOC. #India biz. pic.twitter.com/QXE3pOt9BJ— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2022
अभिनेता अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में खूब मेहनत की है,और यही वजह है कि उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में आई अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिक में हैं।