Vijay Singla पर कार्रवाईः जेल मंत्री Harjot Bains बोले- जीरो टॉलरेंस मतलब जीरो टॉलरेंस, हमे अपने CM Mann पर है गर्व
चंडीगढ़ः पंजाब में अपनी सरकार काबिज करने वाली आम आदमी पार्टी प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने पर कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वहीं अब इसी कड़ी में बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट से सेहत मंत्री व मानसा से विधायक विजय सिंगला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी बीच जेल मंत्री हरजोत बैंस ने सीएम मान के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जीरो टॉलरेंस मतलब जीरो टॉलरेंस। हमें अपने सीएम भगवंत मान पर गर्व है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हमारे साथ खड़े है इसलिए यह सभंव हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि इंकलाब जिंदाबाद
Zero Tolerance means Zero Tolerance.
Proud of my Chief Minister @BhagwantMann ji.
This is what @ArvindKejriwal ji sir always stood for and this is possible only in @AamAadmiParty.
Inquilaab Zindabaad.
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) May 24, 2022
राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने की सीएम मान के फैसले की सराहना
राज्यसभा सांसद राघव चढ़ा ने भी सीएम भगवंत मान द्वारा विजय सिंगला पर उठाये गए इस कदम की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास भ्रष्टाचार के आधार पर अपने खिलाफ कार्रवाई करने की सत्यनिष्ठा, साहस और ईमानदारी है। हमने इसे दिल्ली में देखा, अब हम इसे पंजाब में देख रहे हैं। हमेशा भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस रहेगा।
Aam Aadmi Party is the only party that has the integrity, courage & uprightness to take action against their own on grounds of corruption.
We saw it in Delhi, now we are witnessing it in Punjab.
ZERO TOLERANCE FOR CORRUPTION.
Commendable decision by CM @BhagwantMann
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 24, 2022
आप पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने की सीएम मान के फैसले की सराहना
आप पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने सीएम मान के इस फैसले का स्वागत सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा फैसला, भ्रष्टाचार के आरोप में अपने कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी, यही बदलाव है। उन्होंने बताया कि यह है केजरीवाल मॉडल
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਫੈਸਲਾ, ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਸਾਬਿਤ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਆਪਣੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ,
ਇਹ ਹੈ ਬਦਲਾਅ,
ਏਹੀ ਹੈ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਮਾਡਲ#KejriwalModel@ArvindKejriwal @BhagwantMann @AamAadmiParty @AAPPunjab— Jarnail Singh (@JarnailSinghAAP) May 24, 2022
बता दें कि, सिंगला पर भ्रष्टाचार व कमिशन लेने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे जिसकी शिकायत सीएम मान को मिलने के बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।
इस पर एक्शन लेते हुए सीएम मान ने कहा कि विजय सिंगला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार भी किया है। सरकार बनने से पहले ही मैनें कहा था कि हम एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। जबतक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे है और भगवंत मान जैसे सिपाही, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ महायुध जारी रहेगा। अरविंद केजरीवाल जी ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं, एक पर्सेंट के भ्रष्टाचार की भी कोई जगह नहीं है।
सीएम मान ने आगे कहा कि मैं बाकियों को भी चेतावनी देना चाहता हूं कि वह खुद ही सुधर जाएं नहीं तो अपने उपर सख्त एक्शन के लिए तैयार रहें। आपको बता दें कि साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था।